हल्द्वानी: टमाटरों के फुटकर में रेट बढ़ने से खिले किसानों के चेहरे
हल्द्वानी, अमृत विचार। टमाटरों के दाम आजकल आसमान छू रहे हैं। फुटकर में टमाटर 60 रुपए प्रति किलो के भाव से बिक रहा है। इस वजह से थोक में भी इसका मूल्य बढ़ गया है। थोक में अच्छे दाम मिलने से किसानों को राहत मिली है। कोरोनाकाल में मंदी की मार झेल रहे काश्तकारों के …
हल्द्वानी, अमृत विचार। टमाटरों के दाम आजकल आसमान छू रहे हैं। फुटकर में टमाटर 60 रुपए प्रति किलो के भाव से बिक रहा है। इस वजह से थोक में भी इसका मूल्य बढ़ गया है। थोक में अच्छे दाम मिलने से किसानों को राहत मिली है।
कोरोनाकाल में मंदी की मार झेल रहे काश्तकारों के लिए टमाटर की पैदावार राहत लेकर आई है। इस समय फुटकर में टमाटर का दाम 60 रुपए प्रति किलो के भाव से बिक रहा है। आलम यह है कि सेब टमाटर से ज्यादा सस्ता चल रहा है। बारिश की वजह से टमाटर के दामों में उछाल आया है।
पहाड़ से टमाटर लाने वाले काश्तकारों को अच्छे दाम मिले रहे हैं। इस समय हल्द्वानी मंडी में टमाटर थोक में 38 रुपए किलो तक बिक रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में टमाटर के दामों में यह तेजी रहेगी। पहाड़ से टमाटर की उपज बेचने के आए संतोष सिंह ने बताया कि इस समय टमाटर के अच्छे दाम मिल रहे हैं।
काश्तकार पवन बेलवाल ने बताया कि टमाटर के दाम तो अच्छे मिल रहे हैं लेकिन सरकार और भी मदद करनी चाहिए। जिससे काश्तकार को उपज बेचने में आसानी हो। फिलहाल सर्दियों के आने से पहले टमाटर के दामों में अगर तेजी बनी रही तो इसका काश्तकारों को अच्छा लाभ मिलता दिख रहा है।
