रुद्रपुर: सात साल की मासूम के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
रुद्रपुर, अमृत विचार। सात साल की बच्ची के साथ पड़ोसी द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये हैं। मंगलवार की रात एक युवक ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि क्षेत्र …
रुद्रपुर, अमृत विचार। सात साल की बच्ची के साथ पड़ोसी द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये हैं।
मंगलवार की रात एक युवक ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि क्षेत्र निवासी एक युवक की उसकी सात वर्षीय बहन पर बुरी नजर थी। देर शाम आरोपित ने उसे बहला-फुसलाकर एकांत में खेत में ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया। इधर घर में बालिका की खोजबीन होने लगी तो काफी देर बाद वह डरी सहमी लौटी।
स्वजनों ने पूछा तो उसने आपबीती बताई। घटना के बारे में सुनकर स्वजनों के होश उड़ गए। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर आरोपित युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
