मुरादाबाद : दिल्ली में मिला पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य का भतीजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला पुलिस ने पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य का लापता भतीजे से आखिरकार दिल्ली के एक होटल से बरामद कर लिया। फोन की आखिरी लोकेशन दिल्ली में मिलने पर बुधवार की शाम को टीम को रवाना कर दिया गया था। बरामदगी के बाद पूछताछ में उसने परिवारिक कारणों के कारण जाने की …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला पुलिस ने पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य का लापता भतीजे से आखिरकार दिल्ली के एक होटल से बरामद कर लिया। फोन की आखिरी लोकेशन दिल्ली में मिलने पर बुधवार की शाम को टीम को रवाना कर दिया गया था। बरामदगी के बाद पूछताछ में उसने परिवारिक कारणों के कारण जाने की बात कही। हालांकि दावा किया जा रहा है कि वह किसी युवती के संपर्क में भी था। फिलहाल उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धि विहार निवासी गिरीश वर्मा पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य है। गिरीश वर्मा के साथ उनका भतीजा ग्राम भदौरा निवासी गौरव वर्मा भी रहता था। वह गिरीश वर्मा का काम-काज देखता था। उनके अनुसार कुछ दिनों से भतीजा गौरव मानसिक तनाव में चल रहा था। तीन दिन पहले वह बाइक लेकर घर से चला गया। एक गोदाम के बाहर बाइक खड़ी करके वह चला गया।

काफी देर तक घर न आने पर जब उसका फोन मिलाया गया तो वह बंद आ रहा था। इसके बाद सभी संभावित ठिकानों पर उसकी तलाश की गई लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने मझोला थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उसकी लोकेशन दिल्ली के होटल में मिली।

जिस पर बुधवार की रवाना की गई टीम ने गौरव को बरामद कर लिया। थाने लाकर पूछताछ की गई तो गौरव ने परिवारिक कारणों का हवाला दिया। उसका कहना था कि कुछ घरेलू समस्याओं के कारण वह तनाव में चल रहा था, जिस कारण वह चला गया था। हालांकि दावा यहां तक किया जा रहा है कि काफी समय से गौरव एक युवती के भी संपर्क में था। मझोला थाना प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि गौरव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

संबंधित समाचार