उत्तराखंड: देवभूमि के 1734 शहीदों के घरों से कलश में मिट्टी भरकर लाएगी सरकार, जानिए क्यों है खास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिले में सैनिक सम्मान यात्रा कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए सैनिक कल्याण एवं औद्योगिक विकास, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों व सैनिक संगठनों के साथ सर्किट हाउस काठगोदाम में बैठक की। उन्होंने कहा कि देहरादून में भव्य सैन्यधाम का निर्माण किया जा रहा है। प्रदेश के 1734 …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिले में सैनिक सम्मान यात्रा कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए सैनिक कल्याण एवं औद्योगिक विकास, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों व सैनिक संगठनों के साथ सर्किट हाउस काठगोदाम में बैठक की। उन्होंने कहा कि देहरादून में भव्य सैन्यधाम का निर्माण किया जा रहा है। प्रदेश के 1734 वीर सैन्य शहीदों के घरों से मिट्टी कलश में लेकर देहरादून में सैन्यधाम का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि देश का सबसे भव्य सैन्यधाम बनाया जा रहा है। सैन्यधाम में शहीदों के चित्र, लाइब्रेरी, थियेटर, लाईट व साउंड, मंदिर आदि बनाया जाएगा।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि जिले में सभी ब्लॉकों के वीर शहीद सैनिकों के घरों से मिट्टी लाई जाएगी, इसके लिए ब्लॉक स्तर पर शहीद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक ब्लॉक कार्यक्रम में विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, क्षेत्र प्रमुख अन्य जनप्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे। शहीदों के घरों से मिट्टी लाने हेतु टीमें बनाई जाएंगी। टीम में खंड विकास अधिकारी, पंचायतराज अधिकारी, राजस्व के साथ ही ब्लॉक सैनिक कल्याण समन्वयक होंगे।

 

उन्होंने पर्याप्त वाहनों की व्यवस्था करने के निर्देश जिलाधिकारी व सैनिक कल्याण अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि जनपद का भव्य कार्यक्रम हल्द्वानी में आयोजित किया जाएगा, जिसकी समस्त व्यवस्थाएं कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

मंत्री ने कहा कि जनपद में चिह्नित किए गए 56 शहीदों के परिवारों को ताम्र पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय रक्षा मंत्री अजय भट्ट, पूर्व जनरल बीके सिंह प्रतिभाग करेंगे। मंत्री ने सैनिक विश्राम गृह के लिए लालकुआं में चिह्नित भूमि का संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश प्रभागीय वानाधिकारी, राजस्व अधिकारी व सैनिक कल्याण अधिकारी को दिए।

बैठक में विधायक नवीन दुम्का, राम सिंह कैड़ा, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, प्रभागीय वानाधिकारी संदीप कुमार , सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन सेनि. आरएस धपोला, प्रबन्धक उपनल कर्नल सेनि. बीके साह, डॉ. अनिल कूपर डब्बू, पुष्कर काला आदि रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज