हल्द्वानी में महिला डॉक्टर का बैग ले उड़ा उचक्का

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस का खौफ अब हल्द्वानी में चोर उच्चकों में देखने को नहीं मिल रहा है। कभी कोतवाली से महज 50 मीटर की दूरी पर रोडवेज के पास से महिला का पर्स छीनकर चोर फरार हो जा रहे हैं, तो कभी महिला का बैग उड़ा ले जा रहे हैं। पुलिस का कार्य केवल …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस का खौफ अब हल्द्वानी में चोर उच्चकों में देखने को नहीं मिल रहा है। कभी कोतवाली से महज 50 मीटर की दूरी पर रोडवेज के पास से महिला का पर्स छीनकर चोर फरार हो जा रहे हैं, तो कभी महिला का बैग उड़ा ले जा रहे हैं।

पुलिस का कार्य केवल कागजी कार्यवाही तक ही सीमित है। चोर उच्चकों ने मेडिकल कॉलेज के आवासीय परिसर में रहने वाली डॉक्टर अनामिका यादव का बैग उड़ा लिया। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि बुधवार शाम वह बाजार खरीदारी करने गईं थी।

इस बीच मंगल पड़ाव में एक उचक्का उनकी स्कूटी में रखा बैग ले उड़ा। उनके बैग में लैपटॉप व मोबाइल था। चिकित्सिका ने उचक्के का पीछा भी किया, लेकिन वह भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकला।तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार