हल्द्वानी: पेट्रोल की महंगाई ने बिगाड़ा गृहस्थी का बजट, देखें 13 दिन का आंकड़ा
हल्द्वानी, अमृत विचार। पेट्रोल की महंगाई ने गृहस्थी के खर्च पर डाका डाल दिया है। यही नहीं इस महंगाई ने युवाओं की आजादी पर भी बेड़ियों का काम किया है। पेट्रोल पर महंगाई का घोल शामिल होने पर जब अमृत विचार की टीम ने भिन्न-भिन्न उम्र और पेशे से जुड़े लोगों से बातचीत की तो …
हल्द्वानी, अमृत विचार। पेट्रोल की महंगाई ने गृहस्थी के खर्च पर डाका डाल दिया है। यही नहीं इस महंगाई ने युवाओं की आजादी पर भी बेड़ियों का काम किया है। पेट्रोल पर महंगाई का घोल शामिल होने पर जब अमृत विचार की टीम ने भिन्न-भिन्न उम्र और पेशे से जुड़े लोगों से बातचीत की तो सामने आया कि इस बढ़ती कीमत ने किस तरह से लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। घर के बड़ों को गृहस्थ खर्चों में कटौती करनी पड़ रही है।
कुछ ने कटौती में अपनी तो कुछ ने बच्चों की खुशी के लिए किए जाने वाले खर्च में भी ब्रेक लगा दिया। एक बड़ा असर युवाओं की आजादी पर भी पड़ा है। दरअसल पहाड़ी वादियों से सटे हल्द्वानी के युवाओं को प्राकृतिक सौंदर्य के बीच बाइक और कार का सफर काफी सुहावना लगता है।
दोस्तों के साथ इसके हर पल को वह जीना चाहते हैं। लेकिन अब जब यह जिंदगी महंगी होने लगी तो मानों महंगाई की बेड़ियों से अब उन्होंने खुद का ज्यादा वक्त घर में कैद रखना शुरू कर दिया है।
इस महीने दस बार धीरे धीरे बढ़ते गए पेट्रोल के तेवर
2 अक्तूबर -97.78 रुपये
3 अक्तूबर- 97.97 रुपये
5 अक्तूबर -98.17 रुपये
6 अक्तूबर -98.40 रुपये
7 अक्तूबर -98.67 रुपये
8 अक्तूबर- 98.96 रुपये
9 अक्तूबर -99.24 रुपये
10 अक्तूबर- 99.53 रुपये
11 अक्तूबर -99.82 रुपये
14 अक्तूबर -100.15 रुपये
(यह आंकड़े पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा के द्वारा दिए गए हैं।)
