बरेली: कैंटीन व दुकानों पर किया कब्जा, एसएसपी से शिकायत
बरेली, अमृत विचार। रोडवेज परिसर में कैंटीन व दुकानों के ठेकेदार की की मौत के बाद भाइयों पर कब्जा करने का आरोप लगा है। ठेकेदार की पत्नी का आरोप है कि जब विरोध किया तो दोनों देवरों ने गाली-गलौच की। मामले की शिकायत चौकी में की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार को महिला बेटियों …
बरेली, अमृत विचार। रोडवेज परिसर में कैंटीन व दुकानों के ठेकेदार की की मौत के बाद भाइयों पर कब्जा करने का आरोप लगा है। ठेकेदार की पत्नी का आरोप है कि जब विरोध किया तो दोनों देवरों ने गाली-गलौच की। मामले की शिकायत चौकी में की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार को महिला बेटियों के साथ एसएसपी आफिस पहुंची और मामले की शिकायत की।
बारादरी थाना क्षेत्र के सतीपुर की रहने वाली गीता कश्यप ने बताया कि उनके पति पिछले करीब 25 साल से रोडवेज बस अड्डे की कैंटीन व दो दुकानों के ठेकेदार हैं। उनके देवर व जेठ दुकान पर काम करते थे। बताया कि कोविड काल में दीपक कश्यप की मौत के बाद उनके भाइयों ने दुकान पर बैठना शुरू कर दिया।
आरोप है कि कुछ दिनों बाद उनके देवर व जेठ ने कैंटीन और दुकानों पर अपना कब्जा कर लिया। जिसके बाद से ही परिवार को खाने-पीने के लाले पड़ गए। तीन बेटियों में एक बेटी मानसिक तौर पर विछिप्त है। उसके इलाज का खर्चा भी कैंटीन से ही निकलता था। बाकी की दो बेटियों की शादी के लिए भी रकम उसी व्यवसाय से एकत्र हो रही थी।
गीता जब इसकी शिकायत लेकर कुतुबखाना चौकी पहुंची तो चौकी इंचार्ज ने भी अनसुनी करते हुए फटकार लगा दी। संबंधित थाने व चौकी में सुनवाई न होने पर महिला बेटियों को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची और अपनी परेशानी अधिकारियों के सामने रखी।
