हल्द्वानी: सड़क हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि बीती एक मार्च को शाम 6:45 बजे हल्द्वानी-लालकुआं एनएच-109 में मॉर्डन टेलर के सामने बस संख्या यूके-06-पीए-0691 और बाइक संख्या यूके-04-एल-5134 की भिड़ंत हो गई थी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि इस हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच होनी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि बीती एक मार्च को शाम 6:45 बजे हल्द्वानी-लालकुआं एनएच-109 में मॉर्डन टेलर के सामने बस संख्या यूके-06-पीए-0691 और बाइक संख्या यूके-04-एल-5134 की भिड़ंत हो गई थी।

इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि इस हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच होनी है। एसडीएम मनीष कुमार को जांच अधिकारी बनाया गया है। एसडीएम मनीष ने बताया कि सड़क हादसे के संबंध में यदि किसी भी व्यक्ति के पास कोई सूचना हो तो 15 दिनों में लिखित, मौखिक अथवा कोई साक्ष्य/प्रमाण हो तो किसी भी कार्य दिवस में उपजिलाधिकारी कार्यालय में पेश कर सकते हैं।

संबंधित समाचार