चमोली: बदरीनाथ धाम के कपाट 20 नवंबर को होंगे बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चमोली, अमृत विचार। विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट 20 नवंबर को शाम 6 बजकर 45 मिनट पर बंद हो जायेंगे। जबकि पंच पूजाएं मंगलवार 16 नवंबर से शुरू होंगी। बदरीनाथ मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में इस वर्ष बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि तय हुई है। तिथि की घोषणा विधि विधान …

चमोली, अमृत विचार। विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट 20 नवंबर को शाम 6 बजकर 45 मिनट पर बंद हो जायेंगे। जबकि पंच पूजाएं मंगलवार 16 नवंबर से शुरू होंगी। बदरीनाथ मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में इस वर्ष बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि तय हुई है। तिथि की घोषणा विधि विधान से पूजा-अर्चना पंचाग गणना पश्चात रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी द्वारा की गयी। धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल एवं आचार्य वेदपाठियो द्वारा पूजा अर्चना की गयी।

पंच पूजाओं में 16 नवंबर को गणेश जी की पूजा एवं कपाट बंद,17 नंवंबर को आदिकेदारेश्वर जी कपाट बंद होंगे। 18 नवंबर को खडग पुस्तक पूजन, वेद ऋचाओं का वाचन बंद, 19नवंबर चौथे दिन मां लक्ष्मी जी का आव्हान, पांचवे दिन 20 नवंबर को कपाट बंद होंगे। भगवान बदरीविशाल के खजाने के साथ गरूड़ भगवान की विग्रह प्रतिमा बदरीनाथ धाम से नृसिंह मंदिर जोशीमठ पहुंचेगी। बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ भविष्य बदरी मंदिर सुभाई तपोवन तथा मातामूर्ति सहित घ़टाकर्ण मंदिर माणा के कपाट भी शीतकाल हेतु बंद रहते है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा के सफल संचालन पर प्रसन्नता जताई कहा कि चारधाम यात्रा निर्बाध जारी रहेगी। अभी तक सवालाख से अधिक तीर्थ यात्री चारधाम एवं श्री हेमकुंड साहिब पहुंचे है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि परंपरानुसार चारों धामों के कपाट निर्धारित समय पर बंद होंगे यह प्रसनन्ता का विषय है। देवस्थानम बोर्ड के सदस्यों ने कपाट बंद होने की तिथियां घोषित होने पर खुशी जताई। धर्मस्व सचिव हरिचंद्र सेमवाल ने कहा कि चारधाम यात्रा में देश विदेश के तीर्थयात्री पहुंच रहे है।

केदारनाथ धाम के कपाट भैयादूज 6 नवंबर को समाधि पूजा के बाद मुख्य बाहरी द्वार प्रात: 8 बजे बंद हो जायेंगे। पंचमुखी डोली 6 नवंबर रामपुर 7 नवंबर गुप्तकाशी,8 नवंबर को शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में विराजमान होगी। यमुनोत्री धाम के कपाट भी 6 नवंबर भैयादूज को दिन में बंद होंगे। मां यमुना की उत्सव डोली शीतकालीन गद्दी स्थल खरसाली पहुंचेगी। गंगोत्री धाम के कपाट 5 नंवंबर को गोवर्धन पूजा अन्नकूट के अवसर पर मध्यान में बंद होंगे। मां गंगा की उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल मुखवा पहुंचेगी। जिलाधिकारी उत्तरकाशी मयूर दीक्षित ने बताया कि गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में यात्रा ब्यवस्थायें चाकचौबंद हैं।

• बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु 20 नवंबर को शायंकाल बंद होंगे।
• केदारनाथ धाम एवं श्री यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल हेतु शनिवार 6 नवंबर भैयादूज को बंद हो जायेंगे
• गंगोत्री धाम के कपाट शुक्रवार 5 अक्टूबर गोवर्धन पूजा/ अन्नकूट के दिन बंद हो जायेगे।
• मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारों धामों में तीर्थयात्रा के सफल संचालन पर प्रसन्नता जताई कहा कपाट बंद होने तक निर्बाध चलेगी चारधाम यात्रा।
• पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा निर्धारित परंपराओं के अनुसार होते हैं कपाट बंद।
• देवस्थानम बोर्ड के सदस्यों ने प्रसन्नता ब्यक्त की।
• द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर भगवान के कपाट शीतकाल हेतु
22 नवंबर को बंद होंगे।
•तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ जी के कपाट शीतकाल हेतु 30अक्टूबर को बंद होंगे।
•चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ जी के कपाट 17 अक्टूबर को ब्रह्म मुहूर्त में बंद हो जायेंगे।
• आज विजयदशमी के अवसर पर कपाट बंद होने की तिथियां तय

संबंधित समाचार