हल्द्वानी: स्व. एनडी तिवारी की जयंती पर स्मृति पदयात्रा निकालेगी कांग्रेस
हल्द्वानी, अमृत विचार। कांग्रेस पर्वत पुत्र पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नारायण दत्त तिवारी की जयंती एवं पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में एक पदयात्रा का आयोजन कर रही है। इस पदयात्रा में स्व. तिवारी के विकास कार्यों को याद किया जाएगा। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने शुक्रवार को पॉलीशीट स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कांग्रेस पर्वत पुत्र पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नारायण दत्त तिवारी की जयंती एवं पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में एक पदयात्रा का आयोजन कर रही है। इस पदयात्रा में स्व. तिवारी के विकास कार्यों को याद किया जाएगा।
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने शुक्रवार को पॉलीशीट स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि 18 अक्टूबर को सुबह 10 बजे कैंप कार्यालय से स्वराज आश्रम तक स्व. नारायण दत्त तिवारी स्मृति पदयात्रा निकाली जाएगी।
इसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल आदि वरिष्ठ नेता सम्मिलित होंगे। इसका समापन स्वराज आश्रम में जनसभा के साथ होगा। इस अवसर पर कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में तिवारी का अमूल्य योगदान है इसे भुलाया नहीं जा सकता है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य ललित जोशी ने कहा कि स्व. तिवारी सर्वसमाज के नेता थे। इस स्मृति यात्रा में कांग्रेस की एकजुटता देखने को मिलेगी। एचएमटी, सिडकुल उनकी ही देन है बल्कि अंतर्राष्ट्रीय बस अड्डा व स्टेडियम जैसे प्रोजेक्ट्स भाजपा ने द्वेष भाव की राजनीति के चलते अटका दिए। इस दौरान पुष्पा सम्मल, दीप्ति तिवारी आदि मौजूद थीं।
