बरेली: अभ्युदय योजना के तहत तैयारी से उत्तीर्ण की जेईई एडवांस परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। देश में शोध को बढ़ावा देने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दाखिले के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस 2021 का परिणाम घोषित कर दिया है। शुक्रवार को घोषित इस परिणाम में बरेली के मेधावियों ने भी प्रवेश परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उत्तीर्ण किया है। बरेली के …

बरेली, अमृत विचार। देश में शोध को बढ़ावा देने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दाखिले के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस 2021 का परिणाम घोषित कर दिया है। शुक्रवार को घोषित इस परिणाम में बरेली के मेधावियों ने भी प्रवेश परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उत्तीर्ण किया है।

बरेली के नेकपुर निवासी धनंजय सिंह ने परीक्षा की 960 रैंक हासिल कर उत्तीर्ण की है। धनंजय ने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से चल रही मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना मंडल स्तर की कोचिंग में अध्ययन कर परीक्षा उत्तीर्ण की हैं।

अभ्युदय जेईई कोचिंग सेंटर जीआईसी बरेली में संचालित है जिसमें शिक्षण सत्र 2020-21 में 11 छात्रों द्वारा नियमित प्रशिक्षण प्राप्त किया जा रहा था। इन 11 छात्रों में से 4 छात्रों ने जेईई की मेंस परीक्षा उत्तीर्ण की थी।

संबंधित समाचार