हल्द्वानी: छोले भटूरे के रुपए मांगे तो दुकानदार पर तानी रिवाल्वर
हल्द्वानी, अमृत विचार। छोले भटूरे विक्रेता को खाने के पैसे मांगने पर जान के लाले पड़ गए। सावित्री सदन निवासी राजकुमार गुप्ता ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उनकी तिकोनिया में छोले भटूरे की दुकान है। आरोप है कि तिकोनिया निवासी एक दबंग उनसे फोन करके खाना मंगाता था और उसके देने पर …
हल्द्वानी, अमृत विचार। छोले भटूरे विक्रेता को खाने के पैसे मांगने पर जान के लाले पड़ गए। सावित्री सदन निवासी राजकुमार गुप्ता ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उनकी तिकोनिया में छोले भटूरे की दुकान है।
आरोप है कि तिकोनिया निवासी एक दबंग उनसे फोन करके खाना मंगाता था और उसके देने पर आनाकानी करने पर उसने 13 अक्टूबर को खाना भेजने से मना कर दिया। अगले दिन वह अपने 810 हथियारबंद साथियों के साथ दुकान के अंदर घुस आया और मारपीट के दौरान उन पर रिवाल्वर तान दी इस बीच दुकान में सीसीटीवी लगे होने का पता चलने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए ।
इधर, तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल रमेश सैनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
