मुरादाबाद : एएनएम भर्ती अभ्यर्थियों को आखिरी अवसर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में एएनएम के 54 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन सत्यापन से छूटे अभ्यर्थियों को आखिरी अवसर दिया गया है। सीएमओ ने आवेदन सत्यापन से छूटे अभ्यर्थियों को 18 अक्टूबर को सुबह दस बजे एमसीएच विंग में प्रथम तल पर उपस्थित होने को कहा गया है। एएनएम भर्ती के लिए अभ्यर्थियों …

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में एएनएम के 54 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन सत्यापन से छूटे अभ्यर्थियों को आखिरी अवसर दिया गया है। सीएमओ ने आवेदन सत्यापन से छूटे अभ्यर्थियों को 18 अक्टूबर को सुबह दस बजे एमसीएच विंग में प्रथम तल पर उपस्थित होने को कहा गया है।

एएनएम भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के आनलाइन आवेदन का सत्यापन 6-12 अक्टूबर तक एमसीएच विंग में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाँ अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में चार टीमों ने किया था। इसमें 910 में से 584 अभ्यर्थी उपस्थित हुईं थीं। 326 नहीं आईं।

अब सीएमओ ने उन्हें अंतिम अवसर देते हुए 18 अक्टूबर को सुबह दस से उपस्थित होने को कहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाँ एमसी गर्ग ने कहा कि इसके बाद कोई अवसर नहीं दिया जाएगा।

संबंधित समाचार