हल्द्वानी: मुफ्त में छोले-भटूरे खाना पड़ा भारी, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मुफ्त के छोले-भटूरे खाने और पैसे मांगने पर पीटने के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तिकोनिया में राजकुमार गुप्ता की छोलू-भटूरे की दुकान है। राजकुमार गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नेगी निवास तिकोनिया निवासी राजू पुच्ची हमेशा उसकी दुकान आकर छोले-भटूरे खाता है …

हल्द्वानी, अमृत विचार। मुफ्त के छोले-भटूरे खाने और पैसे मांगने पर पीटने के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तिकोनिया में राजकुमार गुप्ता की छोलू-भटूरे की दुकान है। राजकुमार गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नेगी निवास तिकोनिया निवासी राजू पुच्ची हमेशा उसकी दुकान आकर छोले-भटूरे खाता है और पैसे मांगने पर धमकाता है। ये सिलसिला काफी समय से चल रहा था।

बताया कि 13 अक्तूबर को भी राजू पुच्ची उसकी दुकान पर आया और छोले-भटूरे खाने के बाद रुपए नहीं दिए। तंग आकर राजकुमार तहरीर लेकर पुलिस के पास जा पहुंचा। जब राजू पुच्ची को इसकी जानकारी हुई तो अपने कई साथियों के साथ राजकुमार की दुकान जा धमका और उसके साथ मारपीट कर दी।

आरोप है कि राजू पुच्ची के साथ आए लोग हथियारों से लैस थे और दोबारा पुलिस से शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने राजकुमार की तहरीर पर आरोपी राजू पुच्ची व अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार