हल्द्वानी: बच्चों के झगड़े में बड़ों ने चलाए पत्थर, 12 से ज्यादा घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जवाहर नगर चौकी से 10 कदम की दूरी पर दो पक्षों के बीच बच्चों के मामले में विवाद हो गया। दोनों के बीच जमकर पत्थर चले। पत्थरबाजी में महिला समेत एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आननफानन में बेस अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जवाहर नगर चौकी से 10 कदम की दूरी पर दो पक्षों के बीच बच्चों के मामले में विवाद हो गया। दोनों के बीच जमकर पत्थर चले। पत्थरबाजी में महिला समेत एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आननफानन में बेस अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पुलिस तैनात है।

घायल नादिर।

वनभूलपुरा के टनकपुर रोड पर दो पक्षों के बीच बच्चों के मामले में विवाद हो गया। विवाद का कारण दोनों पक्षों के बच्चों के बीच नहाने के दौरान हुआ झगड़ा था। शनिवार शाम को दोनों पक्षों के बड़े आमने सामने आ गए और देखते ही देखते दोनों पक्षों में पथराव होने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख पथराव करने वाले भाग निकले। पुलिस ने घायलों को बेस अस्पताल में उपचार के लिए भेजा। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायलों का उपचार किया।

घायल सितारा बेगम।

पथराव में नाजिर, शाहिद, सितारा बेगम, अजीम, नादिर, वशीम, वकील, अजीम एवं शहशाह घायल हो गए। इनमें शाहिद, सितारा बेगम, नादिर आदि गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में वनभूलपुरा एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है, जांच की जा रही है। वहीं, सीओ शांतनु पाराशर ने बताया कि मामले में एक पक्ष की ओर से तहरीर मिली है। घायलों को मेडिकल उपचार के लिए भेजा गया है।

संबंधित समाचार