बरेली: प्रधानमंत्री के सपने को मदरसा बोर्ड करेगा पूरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अल्पसंख्यक वेलफेयर सोसायटी की प्रदेश अध्यक्ष माहिरा नकवी की ओर से आयोजित ईद-ए-जैहरा की महफिल में उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड के सदस्य तनवीर रिजवी मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी का सपना मदरसा छात्रों के एक हाथ में पवित्र कुरान और दूसरे हाथ में …

बरेली, अमृत विचार। अल्पसंख्यक वेलफेयर सोसायटी की प्रदेश अध्यक्ष माहिरा नकवी की ओर से आयोजित ईद-ए-जैहरा की महफिल में उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड के सदस्य तनवीर रिजवी मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी का सपना मदरसा छात्रों के एक हाथ में पवित्र कुरान और दूसरे हाथ में कंप्यूटर देना है। जिसको मदरसा बोर्ड अमलीजामा पहनाएगा।

इसकी शुरुआत मदरसा बोर्ड की पहली बैठक से हो गयी है। नकवी निवास गढ़ैया पर मदरसा बोर्ड के सदस्य का जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान हाजी अजहर अब्बास नकवी, मंजीत सिंह बिट्टू, जफर अब्बास नकवी, शानू काजमी, अरशद हुसैन, लवली रिजवी ,अदनान नकवी, हसनैन रजा आब्दी, रिजवान अहमद, राजू जैदी, नूर हसन अजादार काजमी, वजरूद्दीन, मुहम्मद नाजिम आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार