कौन बनेगा करोड़पति में नजर आएंगे रामगढ़ के कंप्यूटर इंजीनियर मोहित जोशी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। चर्चित टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर नैनीताल के मोहित कुमार जोशी नजर आने वाले हैं। सोनी टीवी पर यह शो 18 व 19 अक्तूबर को प्रसारित होगा। नैनीताल के रामगढ़ स्थित उमागढ़ गांव निवासी मोहित जोशी आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान एवं शोध संस्थान एरीज में बतौर कंप्यूटर इंजीनियर के …

हल्द्वानी, अमृत विचार। चर्चित टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर नैनीताल के मोहित कुमार जोशी नजर आने वाले हैं। सोनी टीवी पर यह शो 18 व 19 अक्तूबर को प्रसारित होगा। नैनीताल के रामगढ़ स्थित उमागढ़ गांव निवासी मोहित जोशी आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान एवं शोध संस्थान एरीज में बतौर कंप्यूटर इंजीनियर के पद पर तैनात हैं।

मोहित के अनुसार, उन्होंने मई महीने में केबीसी के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। इसके बाद उन्हें सितंबर माह में जानकारी दी गई कि उनका सलेक्शन हो गया है। 8 और 9 अक्टूबर को मुंबई में शूटिंग की गई और 18 व 19 अक्टूबर को टेलीविजन में प्रसारण होगा। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन ने रामगढ़ की भूमि को प्रणाम करते हुए कहा कि जिस भूमि पर प्रसिद्ध कवयित्री महादेवी वर्मा और राष्ट्रगान के रचयिता रविंद्र नाथ टैगोर ने अध्ययन किया हो, वह पूजनीय है। उन्होंने रामगढ़ आने की इच्छा जताई है।

मोहित जोशी ने बताया कि पांच महीने के अथक प्रयासों के बाद कई राउंड में चली विभिन्न प्रतियोगिताओं, ग्राउंड ऑडिशन और व्यक्तिगत साक्षात्कार के बाद अंतिम 100 में उनका चयन हुआ। वह कहते हैं कि केबीसी तक पहुंचने में पत्नी सुनीता जोशी, बेटे प्रथमेश जोशी समेत एरीज के सहयोगी अर्जुन सिंह, निर्देशक प्रोफेसर दीपांकर बनर्जी, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ बृजेश कुमार का काफी सहयोग रहा।

संबंधित समाचार