हल्द्वानी: पत्नी से झगड़े के बाद ठेकेदार ने लगाई फांसी, मौत
हल्द्वानी, अमृत विचार। पत्नी से झगड़ने के बाद पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी ने लाश पंखे से कुंडे से लटकी देखी तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीतपुर नेगी निवासी दिनेश कश्यप (35) पेशे से ठेकेदार था। घर में दो बेटे और एक बेटी है। …
हल्द्वानी, अमृत विचार। पत्नी से झगड़ने के बाद पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी ने लाश पंखे से कुंडे से लटकी देखी तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जीतपुर नेगी निवासी दिनेश कश्यप (35) पेशे से ठेकेदार था। घर में दो बेटे और एक बेटी है। बताया गया है कि शुक्रवार रात बच्चे घर के पास स्थित आयोजित देवी के जागरण में गए थे। घर में दिनेश और पत्नी ही थे। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई और मामला ज्यादा बढ़ गया। पत्नी के जवाब से खिन्न दिनेश गुस्से में अपने कमरे में चला गया और कमरा अंदर से बंद कर लिया। पत्नी भी नाराज थी, तो उसने भी पति की खैर नहीं पूछी, लेकिन जब काफी वक्त गुजर गया तो पत्नी को चिंता हुई। पत्नी जब कमरे के अंदर पहुंची तो सन्न रह गई। पति की लाश पंखे के कुंडे के सहारे लटक रही थी। पत्नी की चीख निकल पड़ी।
मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने दिनेश को फंदे से उतार कर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
