रुद्रपुर: सीडीओ को औचक निरीक्षण में गायब मिले कर्मचारी, फटकार लगाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने शनिवार को विकास खण्ड कार्यालय एवं प्रसार प्रशिक्षण केंद्र रुद्रपुर के अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति जांचने को आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विकास खण्ड कार्यालय में मनरेगा एवं एनआरएलएम प्रकोष्ठ के कर्मचारीगण अपने पटलों से गायब मिले। प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र में भुवन चन्द्र, प्रशिक्षक …

रुद्रपुर, अमृत विचार। मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने शनिवार को विकास खण्ड कार्यालय एवं प्रसार प्रशिक्षण केंद्र रुद्रपुर के अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति जांचने को आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विकास खण्ड कार्यालय में मनरेगा एवं एनआरएलएम प्रकोष्ठ के कर्मचारीगण अपने पटलों से गायब मिले। प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र में भुवन चन्द्र, प्रशिक्षक अनुपस्थित पाए गए।

निरीक्षण के दौरान कार्यालय कक्षों, स्वान केन्द्र एवं कार्यालय परिसर में अत्यधिक गंदगी, कार्यालय कक्षों में अभिलेखों का रख-रखाव सन्तोषजनक नहीं मिलने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए खण्ड विकास अधिकारी, रुद्रपुर एवं अन्य कर्मचारियों को फटकार लगाई। सभी को परिसर में सफाई व्यवस्था और अभिलेखों का रख-रखाव सही से करने की हिदायत दी।


उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी, रुद्रपुर एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र को सभी कार्मिकों के 10 बजे तक कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा निकट भविष्य में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किसी भी समय कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया जाएगा। अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए जाने पर कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विकास खण्ड परिसर में विकास खण्ड कार्यालय हेतु नए भवन का निर्माण किया जाना है बावजूद इसके कार्यस्थल पर निर्माण कार्य प्रारम्भ न होने पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की।

उन्होंने अधिशासी अभियन्ता, ग्रामीण निर्माण विभाग को तीन दिन के भीतर कार्य प्रारम्भ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र परिसर में निर्माणाधीन हॉल के अधूरे कार्य पर भी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण कार्य पूर्ण न होने के सम्बन्ध में आचार्य, प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र रुद्रपुर को सम्पूर्ण वस्तुस्थिति से अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया ।

संबंधित समाचार