उत्तराखंड की महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम पहली बार पहुंची फाइनल में
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड की महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम ने आंध्र प्रदेश को सात विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। महिला टीम पहली बार फाइनल तक पहुंचने में सफल हुई है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में हुए मुकाबले में शनिवार को आंध्र प्रदेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। …
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड की महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम ने आंध्र प्रदेश को सात विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। महिला टीम पहली बार फाइनल तक पहुंचने में सफल हुई है।
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में हुए मुकाबले में शनिवार को आंध्र प्रदेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। उत्तराखंड की गेंदबाजी के सामने आंध्र प्रदेश की टीम 47.4 ओवर में 102 रन पर सिमट गई। पी पल्लवी ने सर्वाधिक 22 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड की टीम ने तीन विकेट खोकर 36.1 ओवर में ही मैच जीत लिया।

उत्तराखंड की टीम की कप्तान पूजा राज ने पांच और साक्षी ने दो अहम विकेट जीतकर जीत की आधारशिला रखी। उत्तराखंड की तरफ से शगुन ने चार, राघवी ने 32, नंदनी कश्यप ने 13 ज्योति गिरी ने 12, रामनगर की नीलम भारद्वाज ने नाबाद 31 रन बनाए।
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव महिम वर्मा, कार्यवाहक कोषाध्यक्ष दीपक मेहरा, जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै ने फाइनल में प्रवेश करने खिलाड़ियों को बधाई दी है।
