हल्द्वानी: बिजली कटौती से व्यापारियों में गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी दी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने शहर में पिछले दिनों से लगातार हो रही कटौती के विरोध में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। व्यापार मंडल की ओर से रविवार को जारी विज्ञप्ति में प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि मेंटेनेंस के नाम पर आठ-दस घंटे बिजली की कटौती की …

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने शहर में पिछले दिनों से लगातार हो रही कटौती के विरोध में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

व्यापार मंडल की ओर से रविवार को जारी विज्ञप्ति में प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि मेंटेनेंस के नाम पर आठ-दस घंटे बिजली की कटौती की जा रही है। इससे व्यापारियो का कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। लॉकडाउन, कोविड कर्फ्यू की वजह से बाजार बंद होने से कारोबार ठप था। अब पिछले कुछ दिनों में सुधार हुआ तो बिजली विभाग ने कटौती शुरू कर दी।

केंद्रीय सह संयोजक देवेश अग्रवाल ने कहा कि अभी स्कूल बंद हैं, बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे है। बिजली गुल होने से बच्चों को पढ़ाई में खासी दिक्कत हो  रही है।  उन्होंने कहा कि यह बिजली कटौती बंद नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

इस दौरान नरेंद्र साहनी, मनोज जोशी, असमीत गुजराल, भारत भूषण, हरीश पाठक, नीरज कांडपाल, देवेंद्र कोहली, संजय वर्मा, अमरजीत सिंह, नीरज शर्मा, अशोक वार्ष्णेय, गणेश बिष्ट, भुवन थुवाल आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार