बरेली: कुदेशिया पर रेलवे अंडर पास के लिए रखे गए 11 सेगमेंट बाक्स
बरेली, अमृत विचार। रविवार को कुदेशिया फाटक पर अंडर पास निर्माण के लिए रेलवे प्रशासन ने ब्लाक लिया। सेगमेंट रखने के दौरान करीब 6 घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा। जो दोपहर करीब 12 बजे बाद बहाल हो पाया। अंडरपास का निर्माण पूरा होने के बाद कुदेशिया फाटक को हमेशा के लिए बंद कर दिया …
बरेली, अमृत विचार। रविवार को कुदेशिया फाटक पर अंडर पास निर्माण के लिए रेलवे प्रशासन ने ब्लाक लिया। सेगमेंट रखने के दौरान करीब 6 घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा। जो दोपहर करीब 12 बजे बाद बहाल हो पाया। अंडरपास का निर्माण पूरा होने के बाद कुदेशिया फाटक को हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा। बता दें कि पूर्व में रेलवे प्रशासन कुदेशिया फाटक को बंद करने जा रहा था। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया तो बाद में जनप्रतिनिधियों की दखल से अंडर पास के निर्माण को हरी झंडी दिखाई गई थी।
पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को 11 सेगमेंट बाक्स सफलतापूर्व रख दिए गए। दोपहर लगभग 12 बजे तक ट्रैक फिट करने का काम पूरा किया गया और 12: 49 बजे 05076 त्रिवेणी एक्सप्रेस को इस ट्रैक से गुजारा गया। इससे पहले कुदेशिया क्रॉसिंग पर अंडरपास के निर्माण के लिए रेल यातायात 6 घंटे के प्रभावित रहा।
कई ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट, शार्ट ओरिजिनेट और रिशेड्यूल किया गया। 05386 पीलीभीत-बरेली सिटी विशेष गाड़ी, 05330 पीलीभीत-बरेली सिटी विशेष गाड़ी, 05335 काशीपुर-कासगंज विशेष गाड़ी इज्जतनगर स्टेशन तक, 05369 कासगंज-लालकुंआ विशेष गाड़ी लालकुंआ की जगह बरेली तक चलाई गई।
05321 बरेली सिटी-टनकपुर डेमू विशेष ट्रेन, 05329 बरेली सिटी-पीलीभीत विशेष गाड़ी इज्जतनगर से 05386 के रेक के साथ चलाई गई। वहीं 05327 बरेली सिटी-लालकुंआ विशेष गाड़ी इज्जतनगर से 05330 के रेक से चली। 05335 काशीपुर-कासगंज विशेष गाड़ी बरेली से 05369 के रेक के साथ चली। 05369 कासगंज-लालकुंआ विशेष गाड़ी इज्जतनगर से 05335 के रेक के साथ चलाई गई।
