बरेली: बारात में डांस करने को लेकर विवाद, युवक को मारी गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हाफि‌जगंज, अमृत विचार। बारात में डांस करने को लेकर दो गुटों में कहासुनी हो गई। इसके बाद एक अरोपी ने दूसरे के सीने में गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। हाफिजगंज के गांव कटैया बलदेव सिंह निवासी …

हाफि‌जगंज, अमृत विचार। बारात में डांस करने को लेकर दो गुटों में कहासुनी हो गई। इसके बाद एक अरोपी ने दूसरे के सीने में गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। हाफिजगंज के गांव कटैया बलदेव सिंह निवासी आदेश कुमार पुत्र इंद्रपाल ने थाने में दी तहरीर में बताया रात्रि उसके गांव में रामपाल के घर बारात आई थी। जिसमें बैंड बाजा बज रहा था। बाराती व गांव के युवक डांस कर रहे थे। वही इंद्रपाल का भाई अशोक कुमार भी डांस करने लगा। तभी गांव के ही महेश पुत्र रामचंद्र से डांस करने को लेकर कहासुनी हो गई। जहां लोगों ने बीच-बचाव कर दिया।

आरोप है कि कुछ ही देर बाद रात्रि करीब 11 बजे महेश अपने पिता रामचंद्र, बेटा सुधांशु के साथ अशोक कुमार के घर में घुस गया और गाली गलौज करने लगा। गालियां देने से मना किया तो जान से मारने की नियत से अशोक कुमार के सीने में तमंचे से गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर बारात व आसपास में अफरा तफरी मच गई।

परिजनों ने डायल 112 पर फोन कर सूचना दी। सूचना पर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ पड़े घायल अशोक कुमार को आनन फानन में उपचार के लिए बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घायल के भाई आदेश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने महेश, रामचंद्र व सुधांशु के खिलाफ ‌रिपार्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार