बरेली: विस-निकाय चुनाव की जीत तय करेगी 2024 का रास्ता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भाजपा उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के साथ नगर निकायों के चुनाव के लिए भी जमीन तैयार कर रही है। क्योंकि विधानसभा चुनाव होने के दो-तीन माह बाद नगर निकायों के चुनाव होंगे। इसके साथ 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं। रविवार को प्रदेश सह चुनाव …

बरेली, अमृत विचार। भाजपा उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के साथ नगर निकायों के चुनाव के लिए भी जमीन तैयार कर रही है। क्योंकि विधानसभा चुनाव होने के दो-तीन माह बाद नगर निकायों के चुनाव होंगे। इसके साथ 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं। रविवार को प्रदेश सह चुनाव प्रभारी अर्जुन राम मेघवाल ने जिस तरह से एक-एक वोट की कड़ी जोड़ते हुए लोगों से सीधे तौर पर जुड़े पार्षद, सभासद व जिला पंचायत सदस्यों के साथ चर्चा की और उन्हें लोगों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण कराने पर जोर दिया।

अर्जुन मेघवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रभारी से लेकर सह चुनाव प्रभारी हर जनपदों में जाकर चुनाव की रणनीति तैयार कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों से क्षेत्रीय जन समस्याएं जानने के बाद ही चुनाव घोषणापत्र तैयार किया जाएगा। ताकि गुड गर्वनेंस दे सकें। विधानसभा चुनाव की तैयारी आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए की जा रही हैं। विस चुनाव की फतेह से ही 2024 का रास्ता तय होगा। क्योंकि संसद का रास्ता यूपी से होकर ही जाता है। इस कारण मंडल, जनपद स्तर पर अब तक हुई चुनाव की रणनीति को भी देखा जा रहा है।

चुनाव सह प्रभारी अर्जुन राम मेघवाल का कहना है कि लखीमपुर कांड दुखद है लेकिन इससे चुनाव पर कोई फर्क नहीं पड़ता दिख रहा है। किसानों की समस्याओं को सुलझाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार कई स्तर पर वार्ता कर चुके हैं। काफी प्रयासरत भी हैं। किसान बिलों का मामला सुप्रीम कोर्ट में है। इस वजह से कुछ कहना सही नहीं है लेकिन इस प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट से जल्द निर्णय आने वाला है।

सर्किट हाउस में भी जनप्रतिनिधियों संग की चुनाव पर चर्चा
यूपी चुनाव सह प्रभारी अर्जुन राम मेघवाल करीब 11 बजे सर्किट हाउस पहुंचे। यहां पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं संतोष गंगवार, सांसद धर्मेंद्र कश्यप, शहर विधायक डा. अरुण कुमार, मीरगंज विधायक डीसी वर्मा, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, अलका सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात की। इस दौरान चुनाव पर चर्चा की। इस दौरान बैठक में जाने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल का इंतजार किया गया। वह काफी देर तक नहीं आयी तब प्रदेश सह चुनाव प्रभारी संग सभी भाजपा कार्यालय पहुंचे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज