बरेली: विवाद में धारदार हथियार से हमले में अधेड़ की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मानसिक तौर पर विक्षिप्त बेटे के साथ गाली-गलौज करने पर अधेड़ का अपने छोटे भाई और भतीजे से विवाद हो गया। भतीजों ने अपने ताऊ पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल अधेड़ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वही परिजनों ने शेरगढ़ …

बरेली, अमृत विचार। मानसिक तौर पर विक्षिप्त बेटे के साथ गाली-गलौज करने पर अधेड़ का अपने छोटे भाई और भतीजे से विवाद हो गया। भतीजों ने अपने ताऊ पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल अधेड़ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वही परिजनों ने शेरगढ़ पुलिस पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर मामले में साठगांठ का आरोप लगाया है।

शेरगढ़ थाना क्षेत्र के बरीपुरा निवासी पार्वती ने बताया कि 7 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे उनका मानसिक मंदित भाई विनोद तहेरे भाई संतोष की दुकान की ओर से घर जा रहा था। संतोष ने विनोद से गाली-गलौज शुरू कर दी। विनोद ने विरोध किया तो संतोष ने उसे पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह विनोद घर पहुंचा।

पिता ओमकार को मामला बताया। इस पर ओमकार जब तक घर के बाहर पहुंचे, तब तक संतोष अपने भाई एवरन और जुगल के साथ वहां पहुंचा तो आरोपियों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची पार्वती के साथ भी मारपीट कर आरोपियों ने उसका हाथ तोड़ दिया।

आरोपियों ने धारदार हथियार से ओमकार के सिर पर भी वार किए। ओमकार को जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालत गम्भीर होने पर उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान शनिवार की देर रात करीब 12 बजे ओमकार की मौत हो गई।

संबंधित समाचार