काशीपुर: कृषि कानून के विरोध में किसानों ने रोकी ट्रेन, पुलिस से हुई झड़प
रुद्रपुर, अमृत विचार। तीन कृषि कानून के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर ट्रेन रोको अभियान के तहत काशीपुर में किसानों ने ट्रेन रोककर अपना विरोध जताया। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देश भर में ट्रेनें रोका जाना प्रस्तावित था। इसी के तहत भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा …
रुद्रपुर, अमृत विचार। तीन कृषि कानून के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर ट्रेन रोको अभियान के तहत काशीपुर में किसानों ने ट्रेन रोककर अपना विरोध जताया। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देश भर में ट्रेनें रोका जाना प्रस्तावित था। इसी के तहत भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा और भारतीय किसान यूनियन की युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जीतू के नेतृत्व में किसान भारी बारिश के बावजूद काशीपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे।

आक्रोशित किसानों ने काशीपुर से बरेली जाने वाली ट्रेन संख्या 05352 को प्लेटफार्म नम्बर 3 पर रोक दिया। किसानों ट्रेन के आगे बैठकर नारेबाजी की और तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टैनी को केन्द्रीय मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की। इसके चलते भारी संख्या में यात्री ट्रेन चलने की उम्मीद पर प्लेटफार्म पर ही भटकते रहे। काफी समय बीतने के बाद भी किसानों के नहीं उठने पर यात्री मायूस होकर अन्य साधनों से अपने गंतव्य को रवाना हो गए। कर्म सिंह पड्डा ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर एक साल से परेशान किसानों के हक में यह निर्णय लिया गया है।
हमें यात्रियों को परेशान करने का कोई शौक नहीं है। यात्रियों को केवल कुछ ही घंटों की परेशानी से दो-चार होना पड़ रहा है जबकि अन्नदाता पूरे 1 साल से केंद्र सरकार के द्वारा जारी काले कृषि कानून वापस लेने के लिए परेशान हो रहे हैं। यात्रियों के लिए किसानों के द्वारा लंगर की और चाय पानी की व्यवस्था भी रेलवे प्लेटफार्म पर की जा रही है। यह ट्रेन रोको कार्यक्रम शाम चार बजे तक चलेगा। कहा कि जब तक केंद्र सरकार तीनों का लिटरेसी कानून वापस नहीं लेगी तब तक किसानों का आंदोलन बदस्तूर जारी रहेगा।
भारतीय किसान यूनियन युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जीतू ने कहा कि किसानों के द्वारा 12:10 पर काशीपुर से बरेली जाने वाली डेमू स्पेशल ट्रेन को काशीपुर रेलवे स्टेशन पर रोक दिया है। कहा कि शाम को 4:00 बजे तक ट्रेन को रोकने का काम किया जाएगा। किसानों के यह हक हकूक की लड़ाई है उनके घर की लड़ाई है इसीलिए भारी बरसात के बावजूद भी किसानों का जज्बा देखने लायक है।
