हल्द्वानी: बड़े बकाएदारों पर कसेगा शिकंजा, नगर निगम ने जारी किया नोटिस
हल्द्वानी, अमृत विचार। बकाया वसूली में पिछड़ रहा नगर निगम अब बड़े बकायदारों पर कार्रवाई करने की तैयारी में है। नगर आयुक्त ने कर विभाग की टीम से बकायदारों की सूची तलब की है। इन्हें नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर बकाया जमा करने को कहा जाएगा। शहर में 25 हजार व्यावसायिक भवन हैं, …
हल्द्वानी, अमृत विचार। बकाया वसूली में पिछड़ रहा नगर निगम अब बड़े बकायदारों पर कार्रवाई करने की तैयारी में है। नगर आयुक्त ने कर विभाग की टीम से बकायदारों की सूची तलब की है। इन्हें नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर बकाया जमा करने को कहा जाएगा।
शहर में 25 हजार व्यावसायिक भवन हैं, जबकि साठ हजार से अधिक घर हैं। इसके अलावा नगर निगम को शहर की 1126 दुकानों से किराया भी मिलता है। हर साल करीब सात करोड़ का लक्ष्य रहता है, लेकिन अभी भी करीब 70 फीसदी ही वसूली हो सकी है। वसूली पूरी करने के लिए अब निगम ने सख्ती करने का मन बना लिया है।
नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि बकाया जमा करने के लिए पूर्व में कई बार अपील की जा चुकी है। उसके बावजूद जो बकायेदार बकाया जमा नहीं कर रहा है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्हें नोटिस जारी कर समय रहते बकाया जमा करने को कहा जाएगा।
