लालकुआं: पुलिस को देख फिसली स्मैक तस्करो‍ं की बाइक, तीन दबोचे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लालकुआं, अमृत विचार। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को देख कर भागे बाइक सवार स्मैक तस्कर फिसल कर गिर गए और पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस को इनके पास से कुल 83.57 ग्राम स्मैक बरामद की। लालकुआं थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि बीते रोज वह टीम के साथ सुभाष नगर में चेकिंग कर …

लालकुआं, अमृत विचार। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को देख कर भागे बाइक सवार स्मैक तस्कर फिसल कर गिर गए और पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस को इनके पास से कुल 83.57 ग्राम स्मैक बरामद की। लालकुआं थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि बीते रोज वह टीम के साथ सुभाष नगर में चेकिंग कर रहे थे।

तभी वहां एक बाइक पर सवार तीन लोग पहुंचे। पुलिस को देख तीनों मुड कर भागने लगे, लेकिन फिसल गए। जिन्हें पुलिस ने धर दबोचा। पूछताछ पर बाइक चला रहे युवक ने अपना नाम जावेद कुरेशी (21), उबेश कुरैशी (19), इमरान कुरेशी (24) हैं। सभी वार्ड नंबर 15 जनता स्कूल किच्छा के रहने वाले हैं। जामातलाशी में इनकी जेब से 83.57 ग्राम स्मैक बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर बाइक सीज कर दी है। पुलिस टीम में सहायक पुलिस अधीक्षक लालकुआं सर्वेश पंवार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं संजय कुमार, वरिष्ठ उप निरीक्षक हरीश पुरी, एसआई मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल दीपक अरोड़ा, कुंदन, महावीर प्रसाद, गंगा सिंह, दयाल नाथ, चन्दन सिंह, व अशोक रावत थे।

संबंधित समाचार