हल्द्वानी: एमबीपीजी कॉलेज के प्रवेश प्रभारी ने दिया इस्तीफा, ये रही वजह
हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी कॉलेज के प्रवेश प्रभारी ने सोमवार को प्राचार्य को अपने पद को छोड़ने का त्यागपत्र सौंप दिया। त्यागपत्र देने के पीछे की वजह छात्रों द्वारा प्रवेश परीक्षा की तिथि बढ़ाने को लेकर दबाव बनाना बताया जा रहा है। कॉलेज के प्रवेश प्रभारी डॉ. पंकज कुमार ने अपना त्यागपत्र प्राचार्य डॉ. बीआर …
हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी कॉलेज के प्रवेश प्रभारी ने सोमवार को प्राचार्य को अपने पद को छोड़ने का त्यागपत्र सौंप दिया। त्यागपत्र देने के पीछे की वजह छात्रों द्वारा प्रवेश परीक्षा की तिथि बढ़ाने को लेकर दबाव बनाना बताया जा रहा है।
कॉलेज के प्रवेश प्रभारी डॉ. पंकज कुमार ने अपना त्यागपत्र प्राचार्य डॉ. बीआर पंत को सौंप दिया। पिछले सत्र 2020-21 में भी एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के प्रवेश प्रभारी पद को लेकर काफी खींचतान देखने को मिली थी। तत्कालीन प्रवेश प्रभारी और छात्रों के बीच विवाद भी हुआ था। इस बार भी कुछ छात्र नेताओं द्वारा प्रवेश तिथि बढ़ाए जाने को लेकर जबरन दबाव डाला जा रहा है।
इस कारण शुरुआत में प्रवेश को लेकर बनाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। साथ ही यूजी प्रथम वर्ष की तीसरी मेरिट लिस्ट भी जारी नहीं हो पा रही है। इधर, प्रवेश प्रभारी डॉ. पंकज कुमार से पद से इस्तीफा सौंपे जाने को लेकर पूछा तो उन्होंने त्याग पत्र देने की बात तो स्वीकार की, लेकिन अन्य कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा। प्राचार्य डॉ. बीआर पंत ने बताया कि सोमवार को डॉ. पंकज कुमार ने पद छोड़ने को त्यागपत्र दिया, लेकिन पत्र को स्वीकार नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि डॉ. पंकज कुमार प्रवेश प्रक्रिया को ठीक तरह से संचालित कर रहे हैं।
