महिला और उसके पति को मिला सरप्राइज, सात बच्चों को एक साथ दिया जन्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पाकिस्तान। दुनिया में मां बनने से बड़ा कोई सुख नहीं होता। मां हर महिला बनना चाहती है लेकिन कई बार जटिलताओं के कारण महिलाओं को मां बनने का सुख नहीं मिल पाता है। वहीं जब महिला गर्भ धारण करती है तो उसके लिए डिलीवरी टाइम काफी इमोशंस के साथ जुड़ा होता है। अकसर जब महिला …

पाकिस्तान। दुनिया में मां बनने से बड़ा कोई सुख नहीं होता। मां हर महिला बनना चाहती है लेकिन कई बार जटिलताओं के कारण महिलाओं को मां बनने का सुख नहीं मिल पाता है। वहीं जब महिला गर्भ धारण करती है तो उसके लिए डिलीवरी टाइम काफी इमोशंस के साथ जुड़ा होता है। अकसर जब महिला गर्भ धारण करती है तो एक या दो बच्चे की उपेक्षा करती है लेकिन आज एक ऐसा करिश्मा हुआ जहां मां को एक अनोखा सरप्राइज मिला। आपको बता दें एक प्रेग्नेंट महिला जो पांच बच्चों को जन्म देने वाली थी उसने डिलीवरी के टाइम पर सात बच्चों को जन्म दिया।

पाकिस्तान में एक महिला ने एक साथ सात बच्चों को जन्म दिया है। डॉक्टरों ने बताया कि डिलीवरी से पहले अल्ट्रासाउंड और अन्य रिपोर्टों से पता चला था कि महिला के गर्भ में पांच बच्चे हैं जिसे देखकर मां-बाप के साथ डॉक्टर भी हैरान रह गए थे। लेकिन जब डिलीवरी कराई गई तो महिला ने सात बच्चों को जन्म दिया। जो कि महिला के लिए एक बड़ा सरप्राइज था। फिलहाल, सभी नवजात शिशुओं और उनकी मां की हालत स्थिर है।

आपको बता दें ये पूरा मामला ख़ैबर पख़्तूनख़्वा के एबटाबाद का है। जहां यार मोहम्मद नाम के शख्स की पत्नी को लेबर पेन होने के बाद अस्पताल ले जाया गया। जिन्ना इंटरनेशनल अस्पताल में यार मोहम्मद की पत्नी ने एक साथ 7 बच्चों को जन्म दिया। जिनमें चार बेटे और तीन बेटियां हैं।

वहीं, जानकारी के मुताबिक सात बच्चों के पिता यार मोहम्मद का कहना है कि इन बच्चों का पालन पोषण करने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं आएगी, क्योंकि वे एक संयुक्त परिवार में रहते हैं और परिवार के सभी लोग उनकी मदद करेंगे। इन 7 बच्चों से पहले यार मोहम्मद की दो बेटियां भी हैं, यानी कि कुल मिलाकर उसकी फैमिली में 9 बच्चे हो गए हैं।

वहीं, डॉक्टर्स का कहना है कि 8 महीने की प्रेग्नेंट महिला उनके पास पहली बार शनिवार को आई थी। उस वक्त जांच में पता चला था कि उसके गर्भ में पांच बच्चे हैं। महिला का ब्लड प्रेशर बेहद बढ़ा हुआ था, पेट भी बहुत अधिक फूल चुका था। इसके बाद कई डॉक्टरों की टीम ने एक घंटे से अधिक लंबे चले ऑपेरशन में महिला की सफल डिलीवरी कराई। डॉक्टर ने कहा कि आम तौर पर ऐसा बहुत कम होता है कि एक साथ जन्मे सभी बच्चे जीवित और स्वस्थ हों। लेकिन हमारी टीम ने ये कर दिखाया। बताया गया कि मां को आईसीयू में शिफ़्ट किया गया है। हालांकि, सातों बच्चों और मां की हालत स्थिर है।

इसे भी पढ़ें…

दुर्घटना: अफगानिस्तान में इमारत की छत गिरी, छह लोगों की मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता