25 अक्तूबर को यहां लगेगा रोजगार मेला, 1500 से अधिक पदों के लिए होगी परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। रोजगार पाने के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत ने बताया कि वीएसवी इंटर कॉलेज जसपुर में 25 अक्तूबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 1500 से अधिक रिक्तियों के सापेक्ष साक्षात्कार व लिखित परीक्षा के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों …

रुद्रपुर, अमृत विचार। रोजगार पाने के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत ने बताया कि वीएसवी इंटर कॉलेज जसपुर में 25 अक्तूबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 1500 से अधिक रिक्तियों के सापेक्ष साक्षात्कार व लिखित परीक्षा के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को रोजगार के साथ-साथ कौशल विकास प्रशिक्षण का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा।

रोजगार मेले में सिडकुल पंतनगर, सितारगंज, काशीपुर से टाटा मोटर्स, बजाज, नेस्ले, आईजीएल, वोल्टास, सनसेरा, महिंद्रा, मिंडा इण्डस्ट्रीज, ब्रिटानिया समेत 60 से अधिक नियोजक आमंत्रित हैं। जिसमे हाईस्कूल से कम, हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई (सभी ट्रेड), पालीटैक्निक (सभी ट्रेड), एएनएम, जीएनएम, बीबीएससी नर्सिंग, बीबीए, एमबीए, एचएम, बीटैक, बीफार्मा, एमफार्मा आदि शैक्षिक एवं व्यावसायिक योग्यताधारियों के लिए रोजगार के अवसर हैं।

उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग के इच्छुक अभ्यर्थी पोर्टल पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर प्रतिभाग कर सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण न हो पाने की दशा में मौके पर ही ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा। उन्होंने शैक्षिक योग्यता, व्यावसायिक योग्यता और स्थायी निवास प्रमाण पत्र की छाया प्रति व नवीनतम पासपोर्ट साईज फोटो व बायोडाटा के साथ रोजगार मेले में पहुंचने को कहा है।

संबंधित समाचार