अमरोहा : बारिश ने बरपाया कहर, कहीं गिरे आशियाने तो कहीं धंसी सड़क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। दो दिन से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण अलग-अलग जगहों पर चार मकान गिर गए। हालांकि मकान गिरने से परिवार बाल-बाल बच गए। लेकिन डिडौली के गांव नीलीखेड़ी में मकान के मलब में दबने से बच्चे घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मकान गिरने से कई …

अमरोहा, अमृत विचार। दो दिन से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण अलग-अलग जगहों पर चार मकान गिर गए। हालांकि मकान गिरने से परिवार बाल-बाल बच गए। लेकिन डिडौली के गांव नीलीखेड़ी में मकान के मलब में दबने से बच्चे घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मकान गिरने से कई लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।

रविवार को शुरू हुई बारिश सोमवार को पूरा दिन होती रही। बारिश के चलते अलग-अलग जगहों पर चार मकान गिर गए। पहली घटना थाना देहात क्षेत्र के गांव पंडकी की है। यहां नेतराम पुत्र विजयपाल का परिवार रहता है। सुबह बारिश के दौरान उनका दो कमरों का मकान गिर गया। परिवार ने भागकर अपनी जान बचाई। मकान गिरने से घर में रखा समान क्षतिग्रस्त हो गया।

वहीं नेतराम का आरोप है कि कई बार अधिकारियों से आवास की मांग कर चुके हैं। लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। मकान गिरने के बाद अभी तक किसी भी अधिकारी ने कोई राहत कार्य नहीं किया है। वहीं दूसरा मामला डिडौली क्षेत्र के गांव नीलीखेड़ी का है। यहां किसान महमूद अहमद का परिवार रहता है। सोमवार सुबह बारिश के चलते मकान का कुछ हिस्सा गिर गया।

मलबे में दबकर महमूद अहमद समेत बेटा फैजान व पुत्रवधू नूरी समेत बेटी-बेटा घायल हो गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घटना से गृहस्वामी का कई लाख का नुकसान हुआ है। तीसरा मामला गांव हटव्वा का है। दोपहर में रईस का मकान भर भराकर गिर गया।

जिसमें उनका बेटा अरमान मलबे में दबकर घायल हो गया। वहीं चौथा मामला देहात थाना क्षेत्र के गांव खैरातपुरा में विक्रम सिंह का मकान गिरने से मलबे में दबकर बच्चे घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं चारों मकान गिरने से कई लाख का नुकसान बताया जा रहा है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका