हल्द्वानी: एकजुट हुए राज्य आंदोलनकारी, सुशीला तिवारी अस्पताल को एम्स की तर्ज पर विकसित करने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार।  सुशीला तिवारी अस्पताल के पास आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की पुण्यतिथि और जन्मदिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्य आंदोलनकारी मोहन पाठक व कैलाश तिवारी ने कहा कि कुमाऊं की स्वास्थ्य व्यवस्था बुरी हालत में है। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी को एम्स बनाना …

हल्द्वानी, अमृत विचार।  सुशीला तिवारी अस्पताल के पास आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की पुण्यतिथि और जन्मदिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्य आंदोलनकारी मोहन पाठक व कैलाश तिवारी ने कहा कि कुमाऊं की स्वास्थ्य व्यवस्था बुरी हालत में है। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी को एम्स बनाना ही पूर्व सीएम तिवारी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस मौके पर हुकुम सिंह कुंवर, पीसी तिवारी, जगमोहन सिंह चिलवाल, राजेन्द्र तिवारी, मनोज कार्की, एनके कपिल, केदार पलड़िया, योगेश कांडपाल, हेमंत सनवाल, घनश्याम भट्ट, राकेश कपिल, मदन मोहन जोशी, भावना पांडे, भगवती बिष्ट, अशोक खुल्वे, शीला गोस्वामी, राजेन्द्र दुर्गपाल, मोहन अस्वाल, प्रेम प्रकाश मटियाली, उमांशकर तिवारी, राहुल पंत, आशीष सांगुड़ी, बालम सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार