लखनऊ: आईआईएम में शुरू होगा एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम, आवेदन शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। आईआईएम लखनऊ की ओर से बिजनेस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का ऑनलाइन एक्जिक्यूटिव प्रोग्राम शुरू होने जा रहा है। छह महीने के इस विशेष लर्निंग प्रोग्राम का उद्देश्य उन लोगों को प्रशिक्षण देना है जो कम्पनियों के लिए डाटा विश्लेषण व तकनीक से जुड़े अन्य काम करते हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस …

लखनऊ। आईआईएम लखनऊ की ओर से बिजनेस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का ऑनलाइन एक्जिक्यूटिव प्रोग्राम शुरू होने जा रहा है। छह महीने के इस विशेष लर्निंग प्रोग्राम का उद्देश्य उन लोगों को प्रशिक्षण देना है जो कम्पनियों के लिए डाटा विश्लेषण व तकनीक से जुड़े अन्य काम करते हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की जरूरत, इसके स्ट्रक्चर, काम करने के तरीके, मॉडल आदि के बारे में बताया जाएगा।

आईआईएम लखनऊ के इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड सिस्टम के असिस्टेंट प्रोफेसर वीएस प्रकाश अत्तिली कहते हैं कि आने वाला समय पूरी तरह से तकनीक पर आधारित होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कोर्स के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं और बैच 21 नवम्बर से शुरू होगा। इच्छुक अभ्यर्थी www.wileynxt.com वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

संबंधित समाचार