डिप्टी सीएम बोले- समाजवाद के उद्देश्यों को पूरा कर रही है मोदी-योगी सरकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। समाजवाद की कर्मभूमि में भाजपा का कमल खिला नजर आया। समाजवादी विचारधारा में रह कर जीवन भर संघर्ष करने वाले चौधरी हरमोहन सिंह की सोमवार को 100 वीं जन्म शताब्दी मनाई गई। वर्चुअल माध्यम से जुड़े मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौधरी साहब के जीवन को राष्ट्र को समर्पित बताया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के …

कानपुर। समाजवाद की कर्मभूमि में भाजपा का कमल खिला नजर आया। समाजवादी विचारधारा में रह कर जीवन भर संघर्ष करने वाले चौधरी हरमोहन सिंह की सोमवार को 100 वीं जन्म शताब्दी मनाई गई। वर्चुअल माध्यम से जुड़े मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौधरी साहब के जीवन को राष्ट्र को समर्पित बताया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेते हुये उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि चौ. हरमोहन के समाजवाद को सही मायने में मोदी और योगी साकार कर रहे है।

वहीं डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने अपने संबोधन के दौरान पहले चौ. हरमोहन सिंह यादव की अमरता के जयकारे लगाए। सभी यादव महासभाओ को इस परिवार से सीखने की सलाह दी। बिना नाम लिए अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा बुजुर्गों का सम्मान करना कोई चौ.हरमोहन सिंह के परिवार से सीखे। उन्होंने कहा कि समाजवाद असल रूप से मोदी-योगी की कार्यप्रणाली में दिख रहा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि चौधरी साहब संत पुरुष थे। सपा राज्यसभा सांसद सुखराम सिंह यादव ने कहा कि योगी जैसा मुख्यमंत्री मिलना सौभाग्य की बात। सपा में घंमडी लोगों की भरमार हो गयी है। मेहरबान सिंह का पुरवा का समाजवादी मंच पूरी तरह से भाजपाई मय दिखाई दिया। पहली बार वंदे मातरम और जय श्री राम के नारे की गूंज चौधरी के गांव सुनाई दी।

योगी की तारीफ़ कर अखिलेश पर साधा निशाना

सपा राज्यसभा सांसद सुखराम ने सीएम योगी की तारीफ करते हुए कहा ऐसा मुख्यमंत्री मिलना सौभाग्य की बात हैं। जब तक मुलायम सिंह यादव है मैं सपा में रहूंगा। लेकिन मेरा लड़का मोहित यादव बालिग है और वह किसी भी दल में जाने को स्वतंत्र है। उन्होंने कहा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने मेरे लड़के को पटा लिया है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश पर तंज कसते हुए बिना नाम लिए कहा सपा में घमंडी लोग आ गए है। बर्रा में सपा नेता हर्ष यादव की हत्या व संजीत यादव अपहरण हत्याकांड पर परिवार की मदद के लिए डिप्टी सीएम से अनुरोध किया।

राज्यसभा सांसद सुखराम सिंह यादव के संबोधन में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए नाराज़गी स्पष्ट रूप से नज़र आई।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के संबोधन के दौरान कहा यह परिवार योगी जी का परिवार हो गया है। स्व.चौ.हरमोहन सिंह को नमन करते हुए उनके कार्यों की जमकर तारीफ की।

संबंधित समाचार