उन्नाव: धान के खेत में मिला युवक-युवती का शव, इलाके में मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के भिखारियापुर पतसिया गांव के बाहर धान के खेत में मंगलवार सुबह युवक-युवती के शव मिलने से ग्रामीणों में हडकंप मच गया। शवों के मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच करने के बाद उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। मौके पर पहुंचे …

उन्नाव। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के भिखारियापुर पतसिया गांव के बाहर धान के खेत में मंगलवार सुबह युवक-युवती के शव मिलने से ग्रामीणों में हडकंप मच गया। शवों के मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच करने के बाद उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। मौके पर पहुंचे एसपी और डीएम ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जानकारी के मुताबिक बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के भिखारियापुर गांव के रहने वाले 20 साल के बाल केशन पुत्र रामसिंह का गांव की रहने वाली 15 साल की सरला  पुत्री रामकुमार से काफी दिनों से संबंध थे। मंगलवार सुबह खेतों में पहुंचे ग्रामीणों ने खेत में धान की फसल में दोनों के शव पड़े देखा तो उसके मुंह से चीख निकल गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।

सूचना पर सीओ आशुतोष व कोतवाली प्रभारी श्याम नारायण सिंह ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर पहुंचे एसपी अविनाश पांण्डेय, डीएम रवींद्र कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोतवाल को शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। पुलिस के मुताबिक शवों की पुष्टि हो गई है। युवक की गुमशुदगी दर्ज थी और युवती का अपहरण मे मामला दर्ज था।

संबंधित समाचार