फ्री बिजली गारंटी अभियान को मिल रहा जनता समर्थन: आप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। आम आदमी पार्टी के फ्री बिजली गारंटी अभियान को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। लोग पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकार‍ियों से मांगकर गारंटी फार्म भरकर अभियान को अपना समर्थन जता रहे हैं। ये जानकारी मंगलवार को पार्टी प्रदेश अध्‍यक्ष सभाजीत स‍िंह ने दी। उन्होंने कहा कि अब तक यहां जो राजनीतिक दल थे, …

लखनऊ। आम आदमी पार्टी के फ्री बिजली गारंटी अभियान को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। लोग पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकार‍ियों से मांगकर गारंटी फार्म भरकर अभियान को अपना समर्थन जता रहे हैं। ये जानकारी मंगलवार को पार्टी प्रदेश अध्‍यक्ष सभाजीत स‍िंह ने दी। उन्होंने कहा कि अब तक यहां जो राजनीतिक दल थे, वो जाति-धर्म, मंद‍िर-मस्‍ज‍िद जैसे मुद्दों पर बात करते थे।

ब‍िजली, पानी, स्‍वास्‍थ्‍य, श‍िक्षा जैसे बुनियादी मुद्दों पर कोई बात नहीं होती थी। पहली बार प्रदेश की जनता को आप के रूप में एक राजनीत‍िक व‍िकल्‍प म‍िला है जो श‍िक्षा पर बात करती है। हम बात ही नहीं करते, बल्कि हमने द‍िल्‍ली में करके भी द‍िखाया है। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने न स‍िर्फ प्रदेश की जनता को 300 यून‍िट ब‍िजली फ्री देने की गारंटी दी है।

संबंधित समाचार