नैनीताल अपडेट: तीन सड़कों में यातायात हुआ चालू, आठ सड़कें अभी भी बंद, देखें लिस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। दो दिन से हो रही लगातार बारिश ने कुमाऊं में तबाही के निशान छोड़ दिए। जनहानि के साथ ही सड़कें, पुल, रेलवे पटरी भी क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि मंगलवार शाम से बारिश की रफ्तार धीमी होने से कुछ राहत मिली है। इन सबके बीच बुधवार सुबह राहत की खबर आई है। नैनीताल …

हल्द्वानी, अमृत विचार। दो दिन से हो रही लगातार बारिश ने कुमाऊं में तबाही के निशान छोड़ दिए। जनहानि के साथ ही सड़कें, पुल, रेलवे पटरी भी क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि मंगलवार शाम से बारिश की रफ्तार धीमी होने से कुछ राहत मिली है।

गौला पुल का क्षतिग्रस्त हिस्सा।

इन सबके बीच बुधवार सुबह राहत की खबर आई है। नैनीताल में तीन दिनों से फंसे पर्यटक अब वाया कालाढंगी होते हुए अपने गंतव्य को जा सकते हैं। भवाली में फंसे हुए पर्यटक/यात्री भीमताल से होते हुए वाया हल्द्वानी से अपने गंतव्य को जा सकते हैं। गेठिया में फंसे हुए यात्री/ पर्यटक वाया भवाली होते हुए भीमताल से हल्द्वानी जा सकते हैं।

ये मार्ग हैं पूर्णरूप से बंद
1- नैनीताल से हल्द्वानी मार्ग मड-हाउस ज्योलीकोट के पास मुख्य मार्ग बहे जाने से यातायात पूर्ण रूप से बाधित है।
2- रामनगर से गार्जिया-अल्मोड़ा मार्ग धनगढ़ी रामनगर नाले में पानी के उफान के कारण बंद है।
3- भवाली से अल्मोड़ा मार्ग खैरना के पास मलवा आने से बंद है।
4- हल्द्वानी से चोरगलिया, सितारगंज मार्ग गौला पुल की एप्रेचिंग साइड का बडा हिस्सा गौला में बहने से अवरूद्ध है।
5- काठगोदाम से चोरगलिया, सितारगंज मार्ग शेरनाला में पानी के तेज बहाव के कारण अवरूद्ध है।
6- भीमताल से पदमपुरी मार्ग विनायक के पास मलवा आने से अवरूद्ध है।
7- नैनीताल रूसी बाईपास के पास मलवा आने से रूसी बाईपास सुखाताल की और मार्ग बंद है।
8- खैरना से बेतालघाट मार्ग अवरूद्व है।

संबंधित समाचार