नैनीताल: आपदा को देखते हुए कुमाऊं विश्वविद्यालय ने लिया फैसला, तीन दिन की परीक्षाएं स्थगित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पहाड़ों में दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश भले ही बुधवार को थम गई हो लेकिन बारिश के चलते कई रास्ते बाधित हो गए हैं। इस कारण आवागमन में परेशानी बनी हुई है। ऐसे में कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र हित में 21, 22 और 23 अक्तूबर को होने वाली परीक्षाओं …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पहाड़ों में दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश भले ही बुधवार को थम गई हो लेकिन बारिश के चलते कई रास्ते बाधित हो गए हैं। इस कारण आवागमन में परेशानी बनी हुई है।


ऐसे में कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र हित में 21, 22 और 23 अक्तूबर को होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। उक्त तीन दिनों में होने वाली परीक्षा का संसोधित कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जल्द उपलब्ध कराया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि 25 अक्तूबर से विश्वविद्यालय की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी।

संबंधित समाचार