सरकारी सिस्टम का हाल: नैनीताल जिले में आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम ठप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रशासन के दावों के बावजूद नैनीताल जिले में बनाया गया आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम पूरी तरह से ठप हो गया। प्रशासन की ओर से जारी किए गए सभी नंबरों पर लोगों का संपर्क नहीं हो पाया। ऐसे में आपदाग्रस्त लोग कंट्रोल रूम तक अपनी बात नहीं पहुंचा पाए। मौसम विभाग के पूर्वानुमान …

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रशासन के दावों के बावजूद नैनीताल जिले में बनाया गया आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम पूरी तरह से ठप हो गया। प्रशासन की ओर से जारी किए गए सभी नंबरों पर लोगों का संपर्क नहीं हो पाया। ऐसे में आपदाग्रस्त लोग कंट्रोल रूम तक अपनी बात नहीं पहुंचा पाए।


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के जारी होने के साथ ही नैनीताल जिले में आपदा कंट्रोल रूम की भी भूमिका को तैयार किया गया। आपदा के दौरान लोगों की मदद करने के उद्देश्य से जारी किए गए फोन नंबरों पर किसी का संपर्क नहीं हो पाया है। आपदा प्रबंधन की ओर से 05942235684, 05942235265, 05942231178, 05946281234 नंबर जारी हुए थे। साथ ही 8433092458 मोबाल नंबर भी जारी किया गया था। यह मोबाइल नंबर दिन के समय से ही बंद हो गया तो वहीं लैंडलाइन नंबर से संपर्क ही नहीं हो पाया।

इधर पूरे जिले में आपदा की वजह से कई लोगों की जान चली गई तो वहीं कई लोग फंसे रहे। लोग मदद के लिए आपदा प्रबंधन विभाग की ओर मुंह ताकते रहे लेकिन इस विभाग के जारी किए गए फोन नंबरों से किसी को भी मदद नहीं मिली।

संबंधित समाचार