हल्द्वानी: खराब मौसम से थमे रोडवेज की 30 बसों के पहिए, यात्री परेशान
हल्द्वानी, अमृत विचार। मौसम खराब होने से मंगलवार को रोडवेज की पहाड़ जाने वाली 30 बसें प्रभावित हो गई। इससे पहाड़ जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हल्द्वानी डिपो के आरएम सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मूसलधार बरसात की वजह से पहाड़ के सभी मार्ग बंद हो गए हैं। इससे नैनीताल …
हल्द्वानी, अमृत विचार। मौसम खराब होने से मंगलवार को रोडवेज की पहाड़ जाने वाली 30 बसें प्रभावित हो गई। इससे पहाड़ जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

हल्द्वानी डिपो के आरएम सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मूसलधार बरसात की वजह से पहाड़ के सभी मार्ग बंद हो गए हैं। इससे नैनीताल समेत पिथौरागढ़, देवाल, कौसाली, अल्मोड़ा, गंगोलीहाट, नौकुचियाताल आदि क्षेत्रों को बसों का संचालन नहीं हो पाया है। इन स्टेशनों से आने वाली भी कई बसें भी रास्ते में फंस गई हैं। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि हल्द्वानी व काठगोदाम की कुल 30 बसों का संचालन ठप हो गया है। वहीं, काठगोदाम रेलवे स्टेशन स्थित पटरी टूटने से मंगलवार को सभी ट्रेनें निरस्त हो गई। इससे दिल्ली, देहरादून जाने वाले यात्रियों को रोडवेज की बसों से सफर करना पड़ा। यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए निगम ने दिल्ली के लिए चार से पांच अतिरिक्त बसें बढ़ाई।
