जूनियर हॉकी विश्व कप: फ्रांस के खिलाफ खिताब की रक्षा का अभियान शुरू करेगा भारत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लुसाने। गत चैंपियन भारत भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में होने वाले एफआईएच जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप के पहले दिन 24 नवंबर को खिताब की रक्षा के अपने अभियान की शुरुआत फ्रांस के खिलाफ करेगा। भारत को तुलनात्मक रूप से आसान ग्रुप बी में कनाडा, फ्रांस और पोलैंड के साथ रखा गया है। पूल ए …

लुसाने। गत चैंपियन भारत भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में होने वाले एफआईएच जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप के पहले दिन 24 नवंबर को खिताब की रक्षा के अपने अभियान की शुरुआत फ्रांस के खिलाफ करेगा। भारत को तुलनात्मक रूप से आसान ग्रुप बी में कनाडा, फ्रांस और पोलैंड के साथ रखा गया है।

पूल ए में बेल्जियम चिली, मलेशिया और दक्षिण अफ्रीका को जगह मिली है। पूल सी में कोरिया, नीदरलैंड, स्पेन और अमेरिका जबकि पूल डी में अर्जेन्टीना, मिस्र, जर्मनी और पाकिस्तान हैं। पहले दिन भारत और फ्रांस के अलावा बेल्जियम और दक्षिण अफ्रीका, मलेशिया और चिली, जर्मनी और पाकिस्तान तथा कनाडा और पोलैंड की टीमें आमने सामने होंगी। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने जूनियर स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के पूल की घोषणा बुधवार को की।

फ्रांस के बाद भारतीय टीम 25 नवंबर को कनाडा जबकि 27 नवंबर को पोलैंड से भिड़ेगी। सेमीफाइनल तीन दिसंबर जबकि फाइनल पांच दिसंबर को खेले जाएंगे। पोलैंड को इंग्लैंड के विकल्प के दौर पर टूर्नामेंट में जगह मिली है जो कोविड-19 महामारी के कारण यात्रा समस्याओं को देखते हुए प्रतियोगिता से हट गया।

एफआईएच ने दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रूम में पांच से 16 दिसंबर तक होने वाले महिला जूनियर विश्व कप के भी पूल और मैचों का कार्यक्रम जारी किया। जूनियर महिला टूर्नामेंट में भारत को गत चैंपियन अर्जेन्टीना, जापान और रूस के साथ पूल सी में रखा गया है। भारत अपने अभियान की शुरुआत छह दिसंबर को रूस के खिलाफ करेगा और फिर सात दिसंबर को अर्जेन्टीना और नौ दिसंबर को जापान से भिड़ेगा।

इसे भी पढ़ें…

पैटिनसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, घरेलू क्रिकेट में खेलते रहेंगे

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात