हल्द्वानी: विकास कार्यों में आंकड़ों के विश्लेषण पर सेमिनार, वक्ता बोले- आज के युग में आंकड़े सबसे बड़ा धन
हल्द्वानी, अमृत विचार। क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो, नैनीताल की ओर से आम्रपाली इंस्टीट्यूट में जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसका विषय था -“भारत सरकार के विकास कार्यों में आंकड़ों के विश्लेषण का महत्व”। इस मौके पर आम्रपाली संस्थान के निदेशक डॉ. मनोज कुमार पांडे ने कहा कि विगत कुछ दशकों में भारत सरकार द्वारा …
हल्द्वानी, अमृत विचार। क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो, नैनीताल की ओर से आम्रपाली इंस्टीट्यूट में जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसका विषय था -“भारत सरकार के विकास कार्यों में आंकड़ों के विश्लेषण का महत्व”।

इस मौके पर आम्रपाली संस्थान के निदेशक डॉ. मनोज कुमार पांडे ने कहा कि विगत कुछ दशकों में भारत सरकार द्वारा आंकड़ों के संग्रहण और विश्लेषण में व्यापक सुधार और विकास किया गया है जिसके फलस्वरूप लोगों को कई लाभकारी योजनाओं का लाभ सीधे मिल रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री जनधन योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्जवला योजना जैसे योजनाओं के क्रियान्वयन का उदाहरण देते हुए कहा कि पैन और आधार कार्ड के आंकड़ों से भी देश में बहुत विकास हुआ है तथा जीएसटी के आने से व्यापार की सुगमता बढ़ गई है।
जाने-माने चार्टर्ड अकाउंटेंट व आईटीटी कैंपस हल्द्वानी के अध्यक्ष मनोज जोशी ने कहा कि आज के युग में आंकड़े ही सबसे बड़ा धन है और आंकड़ों के विश्लेषण से ही आगे की संपन्नता और विकास का रास्ता बनता है।
विभाग के भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी राजेश सिन्हा ने कहा कि भारत सरकार का सांख्यिकी मंत्रालय और नीति आयोग योजना के संग्रहण और विश्लेषण में लगातार सुधार करता जा रहा है जिसकी वजह से लोगों को सरकारी योजनाओं का बेहतर लाभ मिल रहा है। उन्होंने आरोग्य सेतु एप व अन्य तरीकों द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम में विभागीय कलाकारों की ओर से सांख्यिकी पर आधारित गाने को दर्शकों ने खूब सराहा। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता अंकित भट्ट, सुरभि पांडे, रजनी सुनील सिंह, कार्तिकेय घपोला ,सुरभि पांडे सुनील सिंह और सौम्या सिंह को पुरस्कृत किया गया।
