रुद्रपुर: जलभराव से हुए नुकसान पर राइस मिलर्स एसोसिएशन ने की 500 करोड़ रुपए के मुआवजे की मांग, देखें वीडियो
रुद्रपुर, अमृत विचार। बीते दो दिन से हुई बारिश से राइस मिलर भी अछूते नहीं है। जिसमें ऊधमसिंह नगर जिले की करीब 100 राइस मिलें पूरी तरह जलमग्न हो गई है। जिससे मिल में रखा करीब 50 हजार क्विंटल धान नष्ट हो गया है और राइस मिलर को करोड़ो रुपए का नुकसान हुआ है। फेडरेशन …
रुद्रपुर, अमृत विचार। बीते दो दिन से हुई बारिश से राइस मिलर भी अछूते नहीं है। जिसमें ऊधमसिंह नगर जिले की करीब 100 राइस मिलें पूरी तरह जलमग्न हो गई है। जिससे मिल में रखा करीब 50 हजार क्विंटल धान नष्ट हो गया है और राइस मिलर को करोड़ो रुपए का नुकसान हुआ है।

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया राइस मिलर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पीडी अग्रवाल ने बताया कि रविवार से हो रही बारिश की वजह से जगह-जगह पानी भरा हुआ है। उनकी कालोनी में भी करीब दो से तीन फुट तक पानी भरा हुआ है। वही इस जलभराव से राइस मिलर की मिलें भी अछूती नहीं है। राइस मिलों में जगह-जगह जलभराव की स्थिति है।
देखें वीडियो:
उन्होने बताया कि इस जलभराव से ऊधमसिंह नगर की करीब 100 राइस मिलें पानी में डूब चुकी है। मिलों की मशीनों सहित मिल में रखा करीब 50 हजार कुतंल चावल और 50 हजार क्विंटल धान पूरी तरह नष्ट हो गया है। जिससे राइस मिलरों को करोड़ो रूपए का नुकसान हुआ है।
उन्होने राइस मिलरों को तुरंत राहत देने के लिए सरकार से 500 करोड़ रूपया मुआवजा देने की मांग की है। उन्होने बताया कि इस संबंध में उन्होने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित केंद्रीय खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री पीयूष गोयल से भी वार्ता की है। वही उन्होने सरकार से मुआवजे के लिए उच्च अधिकारियों के माध्यम से राइस मिलों की जलभराव से हुए नुकसान की वीडियोग्राफी करने की भी मांग की है। वही इस संबंध में जिला उद्योग केंद्र से भी मुआवजा दिलाये जाने के लिए पत्र लिखा है।
