बरेली: मोबाइल चार्जिंग पर लगाते समय करंट लगने से युवक की मौत
सीबीगंज, अमृत विचार। मोबाइल चार्जिंग के लिए लगा रहे युवक करंट की चपेट में आ गया। गंभीर अवस्था में परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीबीगंज थाना क्षेत्र …
सीबीगंज, अमृत विचार। मोबाइल चार्जिंग के लिए लगा रहे युवक करंट की चपेट में आ गया। गंभीर अवस्था में परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीबीगंज थाना क्षेत्र के परधौली गांव निवासी 38 वर्षीय उमाशंकर मोबाइल चार्ज करने के लिए घर मे ही खुली लाइन पर चार्जर लगाने लगा। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। काफी देर तक वह लाइन पर ही चिपका रहा।
जब उसकी पत्नी कमरे में पहुंची तो उसे देख वहां चीख-पुकार मच गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के घर में पत्नी प्रेमवती दो बेटे एक बेटी है।
