आपदा बनी मुसीबत: पहाड़ जाने वाली बसों का संचालन ठप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम की मार पड़ी है। तमाम रास्तों के बाधित होने की वजह से यातायात भी प्रभावित हो गया। पहाड़ों में सड़कें बंद होने की वजह से रोडवेज ने हल्द्वानी से सभी सेवाओं को स्थगित कर रखा है। बुधवार को भी पहाड़ से न कोई बस हल्द्वानी आई …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम की मार पड़ी है। तमाम रास्तों के बाधित होने की वजह से यातायात भी प्रभावित हो गया। पहाड़ों में सड़कें बंद होने की वजह से रोडवेज ने हल्द्वानी से सभी सेवाओं को स्थगित कर रखा है।

बुधवार को भी पहाड़ से न कोई बस हल्द्वानी आई और न ही कोई बस पहाड़ों को रवाना हुई। इसके अलावा रामपुर और मुरादाबाद में कोसी के कहर से यातायात बाधित है। रोडवेज प्रबंधन ने इस रूट पर भी कोई बस नहीं भेजी। दिल्ली जाने वाली बसों को वाया काशीपुर भेजा गया।

रूट में फेरबदल होने से दिल्ली का किराया 45 रुपये बढ़ाकर 410 रुपये लिया गया। इससे यात्रियों को भी बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इनमें सबसे अधिक यात्री मुरादाबाद, रामपुर व दिल्ली रूट के थे। कई यात्रियों की ट्रेनें रद्द होने की वजह से उन्हें रोडवेज की बसों से सफर करना पड़ रहा था।

यात्रियों की आपबीती

1-पहले टनकपुर वाली बस में फसे रहे, उसके बाद अब नैनीताल जाने वाली बसें भी नहीं मिल रही। बड़ी परेशानी हो रही है। – धनबहादुर व आशा

2-बड़ी मुश्किल से पहाड़ से निकल पाए हैं, लेकिन हल्द्वानी पहुंचकर भी राहत नहीं है। घर में बच्चे इंतजार कर रहे हैं। – पुष्पा

3-ट्रेन रद हो गई है। इसलिए रोडवेज की बस से सफर करना पड़ रहा है। यहां आकर पता चला कि बसें भी नहीं चल रही हैं। – जूली

4-अपने शहर पहुंचने के लिए पर्याप्त बसें नहीं है। सुबह से रोडवेज में बस का इंतजार कर रहे हैं। अभी भी कोई बस नहीं मिली है। – सीमा  

 

संबंधित समाचार