हल्द्वानी: कठघरिया में फंदे से लटका मिला मजदूर का शव, हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक युवक ने बुधवार रात फांसी लगा कर जान दे दी। बृहस्पतिवार सुबह पत्नी ने उसका शव फंदे से लटकता देखा तो उसके होश फाख्ता हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बजूनिया हल्दू कठघरिया निवासी लक्ष्मण आर्या (32) पुत्र चंदन …

हल्द्वानी, अमृत विचार। आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक युवक ने बुधवार रात फांसी लगा कर जान दे दी। बृहस्पतिवार सुबह पत्नी ने उसका शव फंदे से लटकता देखा तो उसके होश फाख्ता हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बजूनिया हल्दू कठघरिया निवासी लक्ष्मण आर्या (32) पुत्र चंदन राम पेशे से मजदूर है और यहां किराए पर पत्नी पुष्पा व एक बेटे के साथ रहता था। बताया जाता है कि रोज की तरह बुधवार को भी काम खत्म होने के बाद चंदन घर पहुंचा। रात पत्नी ने चंदन को खाना खिलाया, जिसके बाद वो दूसरे कमरे में सोने चला गया। सुबह पत्नी की आंख खुली, लेकिन चंदन नहीं उठा। इस पर वह चंदन को उठाने कमरे में जा पहुंची। वहां चंदन की लाश नायलॉन की रस्सी के सहारे फंदे से लटक रही थी।

आनन-फानन में पड़ोसी मौके पर पहुंचे और सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुष्पा ने बताया कि चंदन रुपयों को लेकर परेशान चल रहा था और संभवत: इसी वजह से उसने फांसी लगाकर जान दे दी।

संबंधित समाचार