हल्द्वानी: बरसात के बाद बढ़ा बीमारियों का खतरा, स्वास्थ्य टीम अलर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। दो दिन हुई बरसात के बाद जलभराव और नालियों में गंदगी के साथ पानी ठहरने से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इसको देखते हुए नगर निगम की स्वास्थ्य टीम को अलर्ट किया गया है। वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने बताया कि शहर के सभी वार्डों में नाली में …

हल्द्वानी, अमृत विचार। दो दिन हुई बरसात के बाद जलभराव और नालियों में गंदगी के साथ पानी ठहरने से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इसको देखते हुए नगर निगम की स्वास्थ्य टीम को अलर्ट किया गया है। वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने बताया कि शहर के सभी वार्डों में नाली में ब्लीचिंग और लार्वी साइड का छिड़काव कराया जा रहा है।

जहां से जलभराव व नाला-नाली चोक की शिकायत आ रही है, वहां नाला गैंग को भेजकर सफाई कराई जा रही है। नाला गैंग में एक सफाई नायक सहित 20 सदस्य हैं। उनके कार्यों का निरीक्षण करने के लिए दोनों सफाई निरीक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संबंधित समाचार