भीमताल: पीड़ितों को सहायता राशि पहुंचाने की कवायद हुई तेज, आपदा में क्षतिग्रस्त हो गईं थी घरों की दीवारें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भीमताल, अमृत विचार। बीते दिनों भारी बारिश के दौरान रामगढ़ तल्ला, बोहराकोट, तल्ला बाजार तोक में नाले के उफान आने से दुकानों व घरों में मलबा घुस गया था व घरों की दीवारों मे दरारें आ गई थी। तल्ला रामगढ़ सड़क बह गई थी। बृहस्पतिवार को मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने स्थलीय निरीक्षण …

भीमताल, अमृत विचार। बीते दिनों भारी बारिश के दौरान रामगढ़ तल्ला, बोहराकोट, तल्ला बाजार तोक में नाले के उफान आने से दुकानों व घरों में मलबा घुस गया था व घरों की दीवारों मे दरारें आ गई थी। तल्ला रामगढ़ सड़क बह गई थी।

बृहस्पतिवार को मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोनिवि को निर्देश दिए कि तुरंत नाले का जेसीबी से भरान कर यातायात सुचारू करें। पेयजल लाइन मरम्मत करने के निर्देश दिए।


आपदा के दौरान क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था भी ध्वस्त हो गई थी। जिसे विद्युत विभाग ने बुधवार की सायं क्षेत्रवासियों के सहयोग से सुचारू कर दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आपदा से कोई जनहानि नही हुई। उन्होंने घरों का निरीक्षण किया पाया कि अधिकांश घरों की दीवारें क्षतिग्रस्त हुई हैं।

डॉ. तिवारी ने क्षेत्र के ग्राम विकास अधिकारी व पटवारी आदि को क्षति का आकलन कर शीघ्र प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए ताकि आपदाग्रस्त लोगों को तुरंत सहायता राशि उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोनिवि को निर्देश दिए कि रामगढ़ से नथुवाखान सड़क पर मलबा आने व क्षतिग्रस्त होने से यातायात बाधित है, वहां जेसीबी लगाकर यातायात सुचारू करें।

संबंधित समाचार