हल्द्वानी: रिटायर्ड सूबेदार से 10 लाख की ठगी, पुलिस से लगाई गुहार
हल्द्वानी, अमृत विचार। सुखियांचल टूर एंड ट्रैवल्स के संचालक पर एक रिटायर्ड फौजी ने 10 लाख की ठगी का आरोप लगाया है। इस मामले में उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने अनसुना कर दिया। हालांकि अब इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। तल्ला बमौरी हिम्मतपुर निवासी लक्ष्मण सिंह फौज …
हल्द्वानी, अमृत विचार। सुखियांचल टूर एंड ट्रैवल्स के संचालक पर एक रिटायर्ड फौजी ने 10 लाख की ठगी का आरोप लगाया है। इस मामले में उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने अनसुना कर दिया। हालांकि अब इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।
तल्ला बमौरी हिम्मतपुर निवासी लक्ष्मण सिंह फौज में सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में उन्होंने सुखियांचल टूर एंड ट्रैवल्स से वर्ष 2018 में मिनी बस बुक कराई थी। जिसकी वजह से उनकी ट्रैवल्स के मालिक शिवास पुत्र हरीश निवासी आनंद बाग से पहचान हो गई।
आरोप है कि दोनों ने उसे व्यापार बढ़ाने के 10 लाख रुपए ढाई प्रतिशत ब्याज पर लिए और एग्रीमेंट के साथ 10 लाख का चेक भी दिया। जब उन्होंने चेक बैंक में लगाया तो वो बाउंस हो गया। इस पर उन्होंने पैसों की मांग की। जिस पर आरोपी सूबेदार को जान से मारने की धमकी देने लगे।
सूबेदार ने 19 अगस्त 2020 को मुखानी थाने में तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता बीसी पंत व दीप जोशी को अपनी पीड़ा बताई। समाजिक कार्यकर्ताओं के दबाव में मुखानी पुलिस ने आरोपी पिता-पुक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। ये मामला सूबेदार कोतवाली लेकर भी गए थे, लेकिन वहां भी उनकी नहीं सुनी गई।
